Wednesday, October 21st, 2026

विजय हजारे ट्रोफी में पृथ्वी साव ने रचा इतिहास, 8 मैचों में ठोके 827 रन

नई दिल्ली
मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी साव विजय हजारे ट्रोफी के एक ही सत्र में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लबाज बन गए। पृथ्वी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे विजय हजारे ट्रोफी के फाइनल मुकाबले में 73 रन बनाए। पृथ्वी ने इसके साथ ही विजय हजारे ट्रोफी के आठ मुकाबलों में 165.40 के औसत से 827 रन बनाए हैं। 21 वर्षीय साव ने 39 गेंदों पर 73 रन की पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने इस सत्र में चार शतक जिसमें ग्रुप चरण में पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद 227 बनाए और इसके साथ ही वह 50 ओवर के क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए थे। पृथ्वी फाइनल मुकाबले में नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह टीम की कमान संभाल रहे हैं। पृथ्वी ने कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में विजय हजारे ट्रोफी के एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने का मयंक अग्रवाल का रेकॉर्ड तोड़ा था। विजय हजारे ट्रोफी से पहले पृथ्वी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे जहां उन्होंने पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया था।
 

 

#Prithvi Shaw

Source : Agency

पाठको की राय